फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्सें बोलीं, अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ करते हैं बाल रोग विशेषज्ञ

Wed, 29 Jun 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ ने की नर्स ने छेड़छाड़
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पर महिला योग विशेषज्ञ के साथ छेड़छाड़ के आरोप का मामला ठंडा हुआ भी नहीं था कि सिविल अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ पर भी एक नर्स ने छेड़छाड़ और बदतमीजी का आरोप लगा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नर्स का आरोप है कि बाल रोग विशेषज्ञ उस पर फब्तियां कसता है और उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। सिविल अस्पताल में पांच दिन में छेड़छाड़ के दो मामलों में स्टाफ के बीच चल रही खेमेबंदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 

सिविल अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने बाल रोग विशेषज्ञ पर छेड़छाड़ करने और अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। एमएस और डॉक्टरों के सामने स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया कि उसने शनिवार को शिशु गृह से पानी ले लिया तो बाल रोग विशेषज्ञ ने उसे गालियां दी और फब्तियां कसीं। वह शिकायत लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी में भी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ तथा एमएस डॉ. सतीश गुप्ता ने उनका समझौता करवा दिया और ऐसी गलती दोबारा ना होने का भरोसा भी दिया। इसके बावजूद बाल रोग विशेषज्ञ अश्लील हरकतें और इशारे करता है।

बाल रोग विशेषज्ञ ने उसके पीछे दो युवकों को भी लगा दिया जो उस पर फब्तियां कसते हैं। डिप्टी सीएमओ डा. नवीन सुनेजा ने भी शिकायत सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अस्पताल में छेड़छाड़ के दोनों मामलों में दो खेमे नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। कई अन्य स्टाफ नर्सों ने भी बाल रोग विशेषज्ञ पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले की निष्पक्ष जांच होगी

हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
छेड़छाड़ में आरोपित बाल रोग विशेषज्ञ ने स्टाफ नर्स के आरोपों को निराधार बताया है। उनके अनुसार स्टाफ नर्स दूसरे लोगों के बहकावे और उनको बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगा रही है। वह स्टाफ नर्सों को ईमानदारी के साथ काम करने की हिदायत देते हैं, इसलिए उन पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

मामले की निष्पक्ष जांच होगी
सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि एक स्टाफ नर्स ने बाल रोग विशेषज्ञ पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। ऐसे मामलों से सिविल अस्पताल की बदनामी होती है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला आयुर्वेद अधिकारी का नहीं लगा सुराग
महिला योग विशेषज्ञ के छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. दलबीर राठी का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें