फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में 5 वर्षीय बच्चे को पानी के टैंकर ने कुचला

Mon, 21 Mar 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर।
विज्ञापन
मां अनीता को जब से मौत की खबर मिली है, तब से वह कई बार बेहोश हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीरमुछल्ला के शिव नगर में पानी के टैंकर से कुचलने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के खेलते समय यह घटना हुई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंकुश (5) पुत्र मनोज कुमार मूल निवासी गांव नसीरपुर जिला उन्नाव(यूपी) व हालवासी शिव नगर (पीरमुछल्ला) शुक्रवार शाम करीब पौने 6 बजे काली माता मंदिर के पास खेल रहा था। इस दौरान किरपाल सिंह निवासी सेक्टर-10 पंचकूला (हरियाणा) पानी का टैंकर लेने काली माता मंदिर में आ गया।

पार्किंग में खड़े पानी के टैंकर को निकालने के लिए जब वह ट्रैक्टर पीछे करने लगा तो अंकुश इस दौरान टैंकर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना ढकोली पुलिस चौकी व बच्चे के परिजनों को दी। घटना की सूचना पर अंकुश के पिता मनोज कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि मनोज कुमार सेक्टर-21 पंचकूला स्थित एक निजी कंपनी में बतौर ड्राईवर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


अंकुश का शव देख मां हुई बेहोश
अंकुश के चाचा ने बताया कि उसकी मां अनीता को जब से मौत की खबर मिली है, तब से वह कई बार बेहोश हो चुकी है। अनीता को डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। हर कोई अंकुश को याद करके गमगीन है। अंकुश का परिवार किराये पर झुग्गी में रहता है। बता दें कि अंकुश चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें