फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित परिवार की नाबालिग युवती से गैंगरेप, 3 पर केस

Mon, 21 Mar 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर।
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
संगरूर जिले के एक गांव में एक दलित परिवार की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस थाना लहरा में पीड़िता के पिता ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों मंगू सिंह निवासी चूडल कलां, दीपक निवासी पीपल थेह हरियाणा और काला सिंह निवासी बख्शीवाला (मानसा) ने दुराचार किया।

उन्होंने शिकायत में कहा कि यह सब उस समय हुआ जब उनकी लड़की सब्जी तथा अन्य सामान लेकर घर लौट रही थी। इन तीनों युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह पन्नू ने बताया कि पुलिस तीनों की तलाश में छापामारी कर रही है और जल्द तीनों नौजवान पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें