फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश दोगुना करने के नाम पर लगाया चूना

Mon, 30 Dec 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 पुलिस ने निवेश दोगुना करने के आरोप में सेक्टर-26 की अचिंत्या कोमोडिटीज कंपनी के खिलाफ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नया गांव निवासी सुरेंद्र नंद ने पुलिस को बताया कि कंपनी के सीनियर उपाध्यक्ष निमनदीप सिंह ने उन्हें कंपनी में निवेश करने के लिए संपर्क किया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार चर्चा के बाद उन्होंने वायदा किया कि वह एक लाख रुपये निवेश करे इसके बदले में कम समय में ही यह राशि दोगुनी हो जाएगी।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने कंपनी में दो लाख रुपये की राशि चेक के माध्यम से निवेश कर दी।

कुछ समय बाद वह कंपनी में गए तो कंपनी के कर्मचारी और सीनियर उपाध्यक्ष टाल-मटोल करने लगे। अंत में कंपनी ने उन्हें राशि वापस नहीं की। सेक्टर-26 पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें