फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बनाया शिकार

Tue, 30 Oct 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मारने वाले ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन पूर्व पुलिस मुलाजिम ही ठगों के चक्कर में फंस गया। गांव साइया खुर्द के दरबारा सिंह के मुताबिक वह पंजाब पुलिस से बतौर कांस्टेबल रिटायर्ड है। उसका बेटा बलविंदर सिंह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई। 

विज्ञापन


आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की। उसने अपने खाते से चार लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डेहलों की पुलिस ने पटियाला के अमित गोयल, उसकी पत्नी प्रीति गोयल और पटियाला की संजय कालोनी निवासी अमन कुमार सहोता के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें