फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल मांगने पर कर्मी पर तानी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल मांगा तो कर्मी पर तानी पिस्टल
विज्ञापन

कर्मचारियों से मारपीट कर हाथ में गन लेकर बैरियर खोला, घटना सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर दबंगों ने हाथ में हथियार लेकर जमकर हंगामा किया। हाथ में पिस्टल लेकर उन्होंने टोल कर्मचारियों से मारपीट की और जबरन बैरियर खोल दिया। इसके बाद वे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोपहर में दादरी की तरफ से सफेद लग्जरी कार सिकंदराबाद की ओर जा रही थी। टोल पहुंचने कर्मचारी ने शुल्क मांगा तो कार में बैठे युवक ने बिना रुपये दिए उसे बैरियर खोलने को कहा। बूथ में तैनात कर्मचारी ने बैरियर खोलने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर कार सवार नीचे उतरे और टोल कर्मी के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद तीन गाड़ियों में सवार होकर आए 15 लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी और उन पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि दबंग ने फोन करके उन्हें बुलाया था। कई युवकों के हाथों में हथियार थे। इसके बाद वे जबरन बैरियर खोलकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। टोल मैनेजर अमरेंद्र झा ने दादरी कोतवाली में मामले की शिकायत दी है। दादरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन और आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने फोटो से पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें