फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस वाले की गुंडागर्दी, चालान काटा और पीटते हुए गाड़ी में बिठाया

Mon, 25 Sep 2017 12:27 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बीच सड़क ट्रैफिक पुलिस वाले की गुंडागर्दी देखिए, ड्रंक एंड ड्राइविंग के नाके पर चालान काटने के बाद दो पुलिस कर्मचारियों ने चालक को बुरी तरह से पीटा। यह भी आरोप है कि पीटने के बाद चालक को घसीट कर सरकारी जिप्सी में बैठाया गया। जबकि पीटने वाले दोनों पुलिस कर्मचारियों की यहां पर न तो ड्यूटी थी और न ही वह ट्रैफिक पुलिस में है। यह दोनों पुलिस कर्मचारी सेक्टर-26 पुलिस थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन


मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी शिकायतकर्ता अरुण कुमार की शिकायत पर सेक्टर-26 पुलिस थाने में आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर ली गई है। घटना शनिवार रात सेक्टर-26 पुलिस लाइन के पिछली तरफ जाने वाली सड़क की है जहां पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर कपिल देव के नेतृत्व में नाका लगा हुआ था। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर मौके पर डीएसपी पवन कुमार और सेक्टर-26 पुलिस थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर भी मौके पर पहुंचे।

नाके पर जब ट्रैफिक इंस्पेक्टर कपिल देव और मार्शल सुनील भारद्वाज ने पुलिस कर्मचारियों को पीटने से रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। ट्रैफिक मार्शल सुनील भारद्वाज द्वारा भी मौके पर आए डीएसपी पवन कुमार को इसकी जानकारी दी। डीडीआर दर्ज करने के बाद आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर सेक्टर-26 पुलिस थाना प्रभारी ने विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएसपी को भेज दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब उनकी चेकिंग करने के बाद उनकी गाड़ी (होंडा सिटी) जब्त की गई तो मुझे चालान पर हस्ताक्षर करने के लिए आगे बुलाया गया। जब वह हस्ताक्षर कर रहा था तो इतने में पीछे से एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल दोनों आए और उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे गले से पकड़कर घसीटते हुए सरकारी गाड़ी पर ले गए। इस दौरान उनके कमीज के बटन भी तोड़ दिए गए। अरुण कुमार का कहना है कि जब पुलिस वाले पीट रहे थे उनका चश्मा और गले से सोने की चेन भी जमीन  पर गिर गई। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर-100 पर फोन किया।

अरुण कुमार ने इस दौरान अपने दोस्त अभिषेक शर्मा को भी मौके पर बुलाया। शर्मा भाजपा के नेता भी हैं। अभिषेक शर्मा का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के नाकों के दौरान जो एल्कोहल मीटर है वह ठीक नहीं चल रहे हैं। डीएसपी पवन कुमार का कहना है कि जानकारी के अनुसार झगड़े की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-26 से दो पुलिस कर्मचारी नाके पर गए थे। शिकायतकर्ता द्वारा पीटने के आरोप पर डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें