चंडीगढ़ पीजीआई के जूनियर डॉक्टर ने की सुसाइड
- फोटो : फाइल फोटो
पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन में तैनात जूनियर डाक्टर ने फंदा लगा लिया। अगर आप उसका सुसाइड नोट पढ़ेंगे तो रो देंगे। डाक्टर सुनील चंदेल ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में पंखे से लटककर जान दे दी। वे सेक्टर 16 के हाउस नंबर 22 में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं और 21 सितंबर के आसपास उनकी डिलीवरी की डेट है।
पुलिस को डा. चंदेल का एक सुसाइड नोट भी मिला है। उस पर लिखा है कि न मैं अच्छा बेटा बन पाया, न मैं अच्छा डाक्टर और न ही अच्छा पति। सॉरी मम्मी-पापा। मुझे माफ कर देना। पुलिस का कहना है कि डा. सुनील डिप्रेशन में चल रहे थे। इस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया। देर शाम पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।