फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना पिस्तौल दिखाकर ही लूट लिए थे साढ़े आठ लाख रुपये, चंडीगढ़ बैंक लूट कांड में पुलिस का खुलासा 

Thu, 11 Feb 2021 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-61 पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से 8.65 लाख की लूटपाट करने वाले मोहाली निवासी हरजोत सिंह (34) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने खिलौना पिस्तौल से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.48 लाख रुपये के अलावा खिलौना पिस्तौल और स्विफ्ट कार बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-61 स्थित चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने पहले आरोपी कई दिनों से रेकी कर रहा था। सोमवार को मौका देख आरोपी ने खिलौना पिस्तौल से वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद हरजोत अपनी स्विफ्ट कार से मोहाली स्थित फेज-3 स्थित अपने घर पहुंचा और वहां लूट के रुपये छिपा दिए। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे दबोचा। पुलिस की जांच में आरोपी का पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। 


ऐसे हुई थी वारदात
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-61 स्थित पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में लाखों की लूट हुई है। पुलिस पूछताछ में कैशियर अमरजीत सिंह ने बताया था सुबह वह अपने केबिन में बैठा था। तभी मास्क व काले रंग की जैकेट पहने एक युवक आया। आते ही युवक ने उन पर पिस्टल तान दी और बोला कि पैसे वाला बैग दे दो, वरना शूट कर दूंगा। उन्होंने घबराकर रुपयों से भरा बैग उसे थमा दिया। बैग में आठ लाख 65 हजार 452 रुपये थे। इसके बाद अमरजीत व अन्य कर्मियों ने सेक्टर-61 पुलिस चौकी को शिकायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें