फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ की, रोका तो मारपीट की

Sat, 07 Dec 2013 09:35 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिन-प्रतिदिन लड़कियो और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बापूधाम में युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई को भी बुरी तरह से पीटा है।

सेक्टर-26 पुलिस ने दीपक, रतन, विक्की, मुस्तक, इल्लू और मनीष के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मारपीट की घटना के बाद युवती और उसके भाई को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों की युवती के भाइयों से रंजिश है। पुलिस ने आरोपी मुस्तक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मंगलवार रात को भी हुई थी दो बहनों से छेड़छाड़
हल्लोमाजारा लाइट प्वाइंट पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बहन से मिलकर घर लौट रहीं दो बहनों से करीब आधा दर्जन मनचलों ने छेड़छाड़ की थी।

जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया था। पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें