फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले आई इंटर्न को छेड़ा, डॉक्टर सस्पेंड

Tue, 19 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जीएमएसएच-16 दो दिन पहले इंटर्न डॉक्टर से साथी डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। मामले में डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर हॉस्पिटल प्रशासन ने आरोपी डाक्टर को निलंबित कर यौन उत्पीड़न कमेटी गठित कर दी है। अब कमेटी इस मामले की जांच करेगी। जांच की जो रिपोर्ट आएगी, उसी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मामला पुलिस को रेफर कर दिया जाएगा।

यह घटना 14 जनवरी की रात की है। दोनों ही डाक्टरों की ड्यूटी आरथोपीडिक्स इमरजेंसी में थी। आरोप के मुताबिक रात करीब तीन बजे डाक्टर ने महिला इंटर्न डाक्टर के साथ छेड़खानी की। हालांकि पीड़िता ने इसकी शिकायत घटना के तीन दिन बाद दी है। बताया जा रहा है महिला डाक्टर का हास्पिटल में दूसरा ही दिन था।
विज्ञापन


सोमवार को कमेटी ने उसका बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह आई नहीं। कमेटी अपनी रिपोर्ट दो से तीन हफ्ते में हास्पिटल को सौंप देगी। बताया जा रहा है कि आरोपी डाक्टर मूल रूप से गुजरात से है। यहां पर डीएनबी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है।

हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि इस मामले में कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में तीन डाक्टरों व एक हास्पिटल से बाहर सदस्य को शामिल किया गया है। कमेटी से कहा गया है कि जल्द से जल्द इस मामले की रिपोर्ट सौंपे, ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


साल 2015 में भी हुआ था ऐसा मामला
साल 2015 की शुरुआत में भी छेड़खानी का मामला सामने आया था। एक डाक्टर ने महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी कर दी थी। उस मामले में भी डाक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में नर्स ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। उसके बाद डाक्टर को बहाल कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें