फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला, 15 लड़कों ने घेर कर बुरी तरह पीटा

Sun, 09 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राम दरबार फेज-2 में दसवीं के छात्र को 10 से 15 लड़कों ने घेर कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लड़के का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। बच्चे के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 6 बजे राम दरबार निवासी शिवम (15) अपनी मां का सूट लेने पैदल ही जा रहा था। शिवम के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि जैसे ही वह राम दरबार फेज-2 पहुंचा तो अचानक 10-15 लड़कों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शिवम की पीठ में लगा जिससे काफी गहरा जख्म हुआ है। हमले के बाद शिवम वहीं गिर गया।  इसके बाद एक युवक शिवम को एक्टिवा पर बैठा कर जीएमसीएच-32 ले जाकर भर्ती करवाया। 

शिवम के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात को शिवम का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन अभी भी घाव से खून बहना बंद नही हुआ है। शिवम के पिता का कहना है कि शिवम की इलाके में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूट लाने के लिए जो 400 रुपये उसे दिए गए थे वो भी उसके पास से नहीं मिले हैं। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर विशाल, जैक्सन, दगरू, प्रिंस, सुरजीत, बासु और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें