फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद गर्भवती हो गई थी पीड़िता, अब दोषी को 10 साल की कैद

Sat, 18 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे दुराचार के मामले में जिला अदालत ने सेक्टर-42 के अटावा निवासी दिनेश सैनी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अदालत ने यह जुर्माना राशि बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के भी आदेश किए हैं। 
विज्ञापन


शहर निवासी एक व्यक्ति ने पांच मार्च 2016 को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने कहा था कि उसके चार बच्चों में से सबसे बड़ी बेटी ने उसे बताया कि उससे शादी का झांसा देने के नाम पर दिनेश सैनी ने उससे दुराचार किया था। वह पहले भी कई बार उससे जबरन संबंध बना चुका है।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया तो जांच में रेप की पुष्टि हुई। साथ ही पीड़िता गर्भवती भी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें