फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने जा रहे दो युवकों की मौत, मामूली चूक पड़ी भारी

Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आंखों में पड़ी रोशनी और भिड़ गईं बाइक
विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। आईटी  पार्क थाना एरिया में देर रात दो बाइकों की आमने -सामने की टक्कर में दोनों की जान गई। रविवार को हादसे में मरने वाले दोनों युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों की पहचान मनीमाजरा निवासी गुरजंट सिंह (27) व दीपक कुमार (25) के रूप में हुई हैं। गुरजंट जीरकपुर में पेंटिंग का काम करता था, जबकि दीपक  पढ़ाई के बाद जॉब की तलाश कर रहा था। हादसे में  घायल युवकों में दीपक के साथ  अशोक व अरुण को बाइक पर बैठे हुए थे उनको गंभीर चोटें आई है। गुरजंट दूसरी बाइक पर अकेला ही था।

आईटी पार्क पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे  प्राइवेट अस्पताल  के सामने हुआ। दोनों बाइक सवार किशनगढ़ से इंदिरा कॉलोनी रोड पर आमने सामने आ रहे थे और दोनों की बाइकों की  लाइटें हाई  बीम पर काफी स्पीड में थीं। एक दूसरे की बाइकों की लाइटों की तेज रोशनी बाइक चालकों की आंखों में  पड़ी जिससे उनको  कुछ दिखाई नहीं दिया। फलस्वरूप दोनों मोटरसाइकिलों  में जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों बाइकों पर चार  युवक सवार थे। एक बाइक  दीपक ड्राइव  कर रहा था और उसके साथ अरुण व आकाश बैठे थे। इनमें से दीपक व अरुण ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि  दूसरी बाइक चला रहे गुरजंट ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि गुरजंट ने हेलमेट लगाया होता तो  उसकी जान बच सकती थी। गुरंजट की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ही हुई । 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलीं 

accident - फोटो : graphic
राहगीरों  से सूचना पाकर पहुंची पीसीआर घायलों को पीजीआई लेकर गई। जहां इलाज के दौरान दोनों बाइक चालकों  गुरजंट व दीपक की मौत हो गई। जबकि अरुण व आकाश का इलाज चल रहा है। हालांकि डाक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया हैं।

 एक साल  से सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलीं 
पुलिस का कहना है कि जिस रोड पर ये हादसा हुआ वहां रात के  समय बिल्कुल अंधेरा रहता है।  दो महीने पहले ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मारी थी, जिसमें स्कूटर सवार की मौत हो गई थी और ट्रक पलट गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल से इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण ही लोग हाई बीम पर चलते हैं। जिससे सड़क हादसे होते रहते हैं।

मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले एडवाइजर विजय देव को सड़क के संकरे होने और स्ट्रीट लाइटें न जलने की शिकायत दी थी। विजय देव ने नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह आदेश फाइलों में ही दब कर रह गया। समाजसेवी रामेश्वर गिरी ने कहा कि यह आईटी पार्क को जाने वाली सबसे व्यस्त सड़क है। अंधेरा रहने के कारण इस पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें