फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती लगी कार से ससुराल आना पड़ा महंगा

Mon, 31 Mar 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं इनटेक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह के ड्राइवर को उनकी लाल बत्ती लगी इनोवा कार अपनी ससुराल लाना महंगी पड़ गया।
विज्ञापन


बिना अनुमति गाड़ी को डेराबस्सी लेकर आए ड्राइवर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बिना प्रवानगी के लाल बत्ती लगाने पर कार का चालान कर लाल बत्ती उतार कर कब्जे में ले ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि ड्राइवर अपनी ससुराल में रौब जमाने के लिए लाल बत्ती लगी कार लेकर आया था। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।

एएसआई मिर्जा मोहम्मद असीन ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-13 स्थित खटीक मोहल्ले में एक लाल बत्ती लगी इनोवा कार खड़ी है।

आचार संहिता लागू होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर जांच की, तो गाड़ी का ड्राइवर लाल बत्ती लगाने का कोई अनुमति दस्तावेज नहीं दिखा सका। गाड़ी को प्यारे मोहन लेकर आया था। वह डेराबस्सी के खटीक मोहल्ले में अपनी ससुराल में मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें