फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार युवक फरार

Fri, 18 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
अपनी पोती को स्कूल से लेकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर 41 निवासी  रमा रानी (56) बुधवार दोपहर  करीब 1 बजे अपनी  चार साल की पोती को स्कूल से छुट्टी के बाद लेकर पैदल ही घर वापस लौट रही थीं।

जैसे ही रमा रानी  सेक्टर 37 के मकान नंबर 3034 के पास पहुंची, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार काफी तेजी से भागे, जिसके कारण पीड़िता बाइक का  नंबर नोट नही कर पाई। लेकिन उनके सामने आने पर उनको वह पहचान सकती है।
विज्ञापन


स्नैचिंग होने के बाद तुरंत महिला ने 100 नंबर पर वारदात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इलाके की नाकेबंदी भी करवा दी। लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें