फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कमरे में कुंडी लगा चोरों ने की बड़ी वारदात, 1.70 लाख की नकदी व आभूषण किया साफ

Wed, 28 Dec 2022 01:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव प्रेमनगर में नकाबपोश अज्ञात चोरों ने रात के समय एक ही गली के दो मकानों को निशाना बना 1.79 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी रिसाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की अलसुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसकी पत्नी को सुबह करीब तीन बजे घर में कुछ आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह उठा तो उसे तीन नकाबपोश घर से भागते हुए दिखाई दिए। उसने उनका पीछा करने के लिए कमरा से बाहर आने की कोशिश की लेकिन चोरों ने उसके कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। इस कारण वो उनका पीछा नहीं कर सका। 

पड़ोसी ने आकर उसके कमरा का दरवाजा खोला। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से 1.70 लाख रुपये की नकदी, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा सहित बच्चों की गुलक व उसकी पत्नी का पर्स से रुपये चोरी कर ले गए। चोरों के बारे में जब उन्होंने आस-पड़ोस में पूछा तो उन्हें पता चला कि उनकी ही गली में मंजित के घर से भी चोर सोने की तीन जोड़ी बाले, दो जोड़ी सोने के ताबीज व दो जोड़ी चांदी की पाजेब को लगभग उसी समय चोरी करके ले गए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें