फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहीं चोरी की वारदातें : चंडीगढ़ में डॉक्टर की शादी से 12 दिन पहले घर से 10 लाख की नगदी व जेवरात चोरी

Wed, 14 Apr 2021 01:04 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दरवाजे की टूटी कुंडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने इस बार सेक्टर- 51 स्थित एक डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की नकदी और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जांच में सामने आया कि डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय की इसी महीने शादी थी इसके चलते वह शादी की तैयारी में जुटे थे।

विज्ञापन


सेक्टर- 49 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय सेक्टर-51 स्थित मकान नंबर 197/ए में रहते है। उनका सेक्टर- 46 में अपना क्लीनिक है। रोजाना की तरह वह सुबह 10 बजे अपने क्लीनिक पर चले गए। रात करीब साढ़े 10 बजे वह सेक्टर-51 स्थित अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडी टूटी हुई थी। अंदर कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- पुलिस को मिली सफलता : एक्सिस बैंक से चार करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को दबोचा
विज्ञापन


जांच में उन्होंने पाया कि अलमारी से 10 दस लाख रुपये की नकदी, 60 ग्राम सोना, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, सोने के चार कड़े, हीरे की दो अंगूठी समेत अन्य जेवरात चोरी थे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर- 49 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 और 454 के तहत मामला दर्जकर लिया है।

26 अप्रैल को होनी है शादी
डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उनकी 26 अप्रैल को शादी है। वह इन दिनों शादी की तैयारी कर रहे थे। जिसकी वजह से गहने खरीद कर उन्होंने अपने घर में रख लिए थे। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन


नहीं थम रही है चोरी की वारदात
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से चंडीगढ़ में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। हाल ही में सेक्ट- 34 स्थित एक्सिस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने चार करोड़ चार लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि क्राइम ब्रांच ने सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- सिद्धू की सक्रियता बढ़ी : क्या नई पार्टी बनाएंगे 'गुरु', पंजाब में चुनाव से पहले नए समीकरण के संकेत
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें