फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में परिवार की बनाई अश्लील तस्वीरें, बदनाम करने की दी धमकी, मांगे 25 लाख

Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवार के साथ चल रही पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने पूरे परिवार की अश्लील फोटो बना डाली और परिवार को परेशान किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने परिवार को धमकाया और 25 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना दरेसी की पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित युवती की शिकायत पर शिवपुरी रोड स्थित रजनीश शर्मा और रोबन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे थे और परेशान करते थे। कुछ समय पहले आरोपियों ने परिवार को धमकियां और परेशान करने के साथ साथ बदला लेने के लिए मोबाइल फोन पर परिवार की अश्लील फोटो बना डाली। 

इन्होंने मैसेज भेज कर गलत शब्दावली का प्रयोग किया और साथ वीडियो मिस्ड कॉल के साथ साथ कई तरह की धमकियां दी। मांग की कि उन्हें 25 लाख रुपये दिए जाएं नहीं तो वह रिश्तेदारों में अश्लील तस्वीरें भेजकर बदनाम करेंगे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें