फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों को जबरन उतार कार छीन ले गए युवक, अलर्ट जारी

Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
कार लूट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मोहाली के गांव मटौर में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन लड़कियों से तीन युवक स्विफ्ट डिजायर कार छीनकर भाग गए। लड़कियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस ने मैसेज मिलते ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कार का पता नहीं लगा था। मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना गांव मटौर स्थित रुद्रा इंटरप्राइजेज के बाहर हुई। इस कंपनी में काम करने वाली तीन लड़कियां टीम लीडर अमित की कार में बैठीं थीं। वह घर जाने की तैयारी में थीं। जबकि अमित आफिस में बॉस के साथ मीटिंग कर रहे थे। लड़कियों के मुताबिक, उस समय वहां तीन लड़के खड़े थे। इनमें से दो ने चेहरे कवर कर रखे थे। जबकि एक का चेहरा खुला था। वह तेजी से कार की तरफ आए।

युवकों ने कार की अगली सीट पर बैठी लड़की को धक्का देकर उतार दिया। इसके बाद पिछली सीट पर बैठी लड़कियों से धक्कामुक्की की। साथ ही कार छीनकर भाग गए। लड़कियों ने तुरंत आफिस में बॉस व अन्य को मामले की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक गाड़ी का कोई पता नहीं लगा था। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर में ऐसी घटना हो चुकी है। जब एक नामी कॉलेज का स्टूडेंट्स फेज-7 की मार्केट में जिम करके घर जा रहा था। इस दौरान दो युवक उसे कार समेत अगवा कर ले गए थे। इसके बाद आरोपी युवक को बडाली गांव के पास छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
 घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इस बारे सीआईए टीम को सूचित किया। सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर फोन कॉल का डंप डाटा उठाया। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। मौके पर डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह, एसएचओ महेश सैनी समेत कई थानों के एसएचओ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें