फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक हवलदार ने रोका तो लड़की ने ऐसी हरकत कर दी, देखता रह गया वो

Thu, 26 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक हवलदार
विज्ञापन
ट्रैफिक हवलदार ने लड़की को रोका और चालान काटने लगा, लेकिन इस बीच लड़की ने ऐसी हरकत कर दी कि हवलदार देखता ही रहा गया। मामला चंडीगढ़ का है।
विज्ञापन


मनीमाजरा होते हुए पंचकूला जा रही कार सवार युवती ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट जंप कर दी। हेड कांस्टेबल ने युवती को रोक कर चालान काटने लगा तो युवती ने हेड कांस्टेबल की चालान बुक फाड़ दी और कांस्टेबल को धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गई।

हेड कांस्टेबल ने मामले की शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल राम चंद्र की शिकायत पर पंचकूला स्थित सेक्टर- 25 निवासी यशिका अग्रवाल पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस मांगा तो करने लगी थी बहस

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
ट्रैफिक विंग में तैनात हेड कांस्टेबल रामचंद्र ने बताया कि उसकी ड्यूटी सोमवार को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर थी। शाम करीब छह बजे एक युवती चंडीगढ़ से पंचकूला जा रही थी। इस दौरान कालका की तरफ से आने वाला ट्रैफिक गुजराने शुरू हो गया था।

उसके भी बाद युवती ने रेड लाइट जंप कर दी। उसकी कार कालका की तरफ से आने वाले वाहनों में भी फंस गया। इस कारण सड़क पर जाम भी लग गया। मुश्किल से उन्होंने युवती को जाम से निकाल कर पंचकूला जाने वाली सड़क पर रोक कर उसका लाइसेंस मांगा।

लाइसेंस देने के बाद  कार चालक यशिका अग्रवाल गाड़ी से उतरी और बहस करने लग। जब वह चालान भरने लगा तो युवती चालान बुक उसके हाथ से छीनी और उसको फाड़ कर नीचे फेंक दिया और उसे धक्का मारकर फरार हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें