फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में पिस्टल दिखा लूटी कार, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल

Sun, 01 Jan 2023 10:55 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

पीड़ित अरविंद लाल ने बताया कि वे हाउसिंग बोर्ड चौक पर पार्किंग में गाड़ी कर अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और पिस्टल निकालकर धमकाने लगा। इससे वे काफी घबरा गए। जब उसने चाबी मांगी तो उन्होंने दे दिया।
विज्ञापन
गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के आगमन पर पुलिस सुरक्षा के तमाम दावों के बीच शनिवार की आधी रात हाउसिंग बोर्ड चौक की पार्किंग से पिस्टल दिखाकर लुटेरों ने एक व्यक्ति से ब्रेजा कार लूट ली। उधर, बीती देर रात मौली गांव में भेलपुरी बेचने वाले युवक आशीष की हत्या के चारों आरोपियों को मौलीजागरां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ढकोली के सुषमा एनक्लेव के रहने वाले अरविंद लाल अपनी कर्नाटक नंबर की ब्रेजा कार पार्किंग में खड़ी कर पास ही खड़े थे। इसी बीच एक व्यक्ति आया और पिस्टल दिखाकर कार की चाबी छीनी और गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए ताकि आरोपी की पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने घटना के बारे में कंट्रोल रूम पर मैसेज फ्लैश करवाया।

पीड़ित अरविंद लाल ने बताया कि वे हाउसिंग बोर्ड चौक पर पार्किंग में गाड़ी कर अपने किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और पिस्टल निकालकर धमकाने लगा। इससे वे काफी घबरा गए। जब उसने चाबी मांगी तो उन्होंने दे दिया। चाबी पाते ही लुटेरे ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। वह उठ पाते कि इससे पहले ही लुटेरा गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद संभलते हुए उठकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें