पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसे सिर्फ साधारण लूट का मामला बता रही है।
बब्बरी बाईपास पर शनिवार की टैक्सी चालक को घायल उसकी स्विफ्ट कार लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसे सिर्फ साधारण लूट का मामला बता रही है। पुलिस ने इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। हालांकि पहले मामले को आतंकी घटना से जोड़ा जा रहा था।
अमृतसर में सवारियों छोड़कर लौट रहे पठानकोट के टैक्सी चालक प्रदीप सैनी से शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास के पास टाटा सूमो सवार तीन युवकों ने उसकी स्विफ्ट कार लूट ली थी। आरोपियों ने उसे मार पीटकर घायल कर दिया था।
वारदात की की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कराकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को तड़के करीब तीन बजे पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपियों की टाटा सूमो बरामद की थी। इसके बाद पुलिस को स्विफ्ट कार सीमावर्ती गांव दोस्तपुर के पास मिली थी। कार से रिवायती औजार ( जमीन खुदाई में इस्तेमाल होने वाले) भी बरामद हुए थे।
डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल ने बताया पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक गुरदेव सिंह निवासी बुच्चड़ खुर्द नजदीक झब्बाल और शैली कुमार पिछले कुछ दिनों से गुरदासपुर में ही एक कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। डीआईजी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी किसी गैंग से संबंध नहीं रखते हैं, बल्कि यह कोई नौसिखिये मालूम पड़ रहे हैं। तीसरे आरोपी का नाम जसकरण बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।