फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में हादसा: 200 फुट गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत व छह घायल, जम्मू-कश्मीर से लौट रहा था परिवार

Sun, 07 May 2023 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

धारकलां थाना प्रभारी गुलशन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाहपुर कंडी डैम चेक पोस्ट के पास तीखे मोड़ पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खानपुर निवासी परिवार जम्मू-कश्मीर के बसोहली में माता सुकराला के दर्शन कर लौट रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुकराला माता के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार शाहपुरकंडी रोड पर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। थाना शाहपुरकंडी और धारकलां पुलिस ने चार घंटे चले अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान निर्मल कौर संधू के तौर पर हुई है। वहीं, हादसे में नवतेज संधू, सर्वजीत कौर, कृतिश संधू, रेनू मठारु, हितेश और जेहान गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को पठानकोट के अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धारकलां थाना प्रभारी गुलशन शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाहपुरकंडी डैम चेकपोस्ट के पास तीखे मोड़ पर एक कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी है। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खानपुर निवासी परिवार जम्मू-कश्मीर के बसोहली में माता सुकराला के दर्शन कर लौट रहा था। जैसे ही वह चेक पोस्ट के पास तीखे मोड़ पर पहुंचे तो सामने से अचानक एक कार आ गई। इससे कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार 200 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें