फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से भिड़ी, मां की गोद से छूटकर बच्ची शीशे से टकराई, मौत

Tue, 15 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रोपड़-चंडीगढ़ मार्ग पर सोलखियां के पास सोमवार सुबह एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे अगली सीट पर मां की गोद में बैठी 10 महीने की बच्ची छिटककर कार के शीशे से जा टकराई। सिर पर चोट लगने के कारण बच्ची की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बच्ची की मां समेत चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सेक्टर 51 चंडीगढ़ निवासी संजीव लखनपाल नगर निगम के कर्मचारी हैं। उनके मुताबिक वे अपने परिवार के साथ बाबा वढभाग सिंह के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी कविता, 10 माह की बेटी तरिशा, पिता सुखदेव लखनपाल व मां कमलेश भी थीं।

सुबह साढे़ छह बजे के करीब सोलखियां गुरुद्वारा के पास उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और माता-पिता जख्मी हो गए। घायलों को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें शाम को डिसचार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन


भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने बताया कि लखनपाल लंबे समय से उनके दोस्त हैं। उन्हें इस घटना से बेहद धक्का पहुंचा है। शाम को सेक्टर-25 में उनकी बेटी के अंतिम संस्कार पर भाजपा अध्यक्ष सजय टंडन, कांग्रेस नेता सुमित चावला आदि पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें