चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां मनीमाजरा में कार और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनीमाजरा के शास्त्री पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया और उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान मनीमाजरा के ही महेंद्र और रोहित के रूप में हुई है। अन्य 3 की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
कार चालक हादसे के बाद मौक से फरार हो गया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को कब्जे में लिया। आरोपी चालक की तलाश शुरू हो गई है।