फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में ढाई साल के बच्चे सहित चार जख्मी

Sun, 09 Nov 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में शनिवार को हुई मारपीट की अलग- अलग घटनाओं में एक ढाई साल के बच्चे सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को परिवार के लोगों ने पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पहले मामले में दोमाना थाना अंतर्गत मुट्ठी इलाके में शनिवार को कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। इस घटना में उदयवाला, मुट्ठी निवासी गीता देवी (30) और ढाई साल का बच्चा यशनेल जख्मी हो गए। दूसरे मामले में बिश्नाह में शनिवार को कुछ लोगों का विवाद हो गया। मारपीट में इलाका निवासी सतमिंद्र सिंह (30) जख्मी हो गए।

पहले उन्हें बिश्नाह के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। पलां वाला इलाके में भी एक मारपीट की घटना हुई। इस घटना में इलाका निवासी राजन सिंह (25) जख्मी हो गया। दोमाना थाना अंतर्गत इलाके में हुए विवाद में इलाका निवासी हसीन अहमद (18) जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें