फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में 21 साल की सिख युवती की गोली मारकर हत्या, पुलिस का दावा-टारगेट किलिंग

Mon, 05 Dec 2022 10:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

हत्या की जांच पील रीजनल पुलिस (पीआरपी) के होमिसाइड एंड मिसिंग पर्सन्स ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि यह एक टार्गेट किलिंग थी, इससे सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि यह टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है। पील क्षेत्रीय पुलिस के मनुताबिक, पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। 

विज्ञापन


घटना उस समय घटी, जब पवनप्रीत कौर एक गैस स्टेशन के बाहर खड़ी थी। पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया। मौके पर हत्यारोपी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया, जिसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। एक चश्मदीद गवाह कार्मेला संडोवाल ने कहा कि हमने लड़की को गिरते देखा और आरोपी को फरार होते।  

कुछ दिनों पहले कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक स्कूल परिसर में भारतीय मूल के 18 वर्षीय छात्र महकप्रीत सेठी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। कोलंबिया प्रांत के सरे स्थित एक सेकेंड्री स्कूल के पार्किंग लॉट में एक अन्य छात्र ने महकप्रीत पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हत्या की जांच पील रीजनल पुलिस (पीआरपी) के होमिसाइड एंड मिसिंग पर्सन्स ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि यह एक टार्गेट किलिंग थी, इससे सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हत्यारा टारगेट फिक्स कर हत्या करने आया था।

पुलिस उस संदिग्ध की तलाश कर रही है, जो गहरे रंग के कपड़े पहने हुए था और घटना के बाद पैदल ही घटनास्थल से निकल गया। पुलिस ने इसे सुनियोजित वारदात करार देते हुए हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अभी तक घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें