फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंककर्मी बनकर पिन नंबर लिया और खाते से उड़ाए 40 हजार

Sun, 10 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटीएम ब्लॉक होने का डर दिखाकर पिन नंबर पूछकर पंडित जी के खाते से सारे पैसे निकाल लिए। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 30 के महाकाली मंदिर के पुजारी दुर्गेश के खाते से  ठगों ने चालीस हजार रुपये  निकाल लिये। दुर्गेश  का खाता मोहाली फेज चार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि सात अप्रैल को वो सुबह सुबह घर से मंदिर आ गये थे।
विज्ञापन


सुबह करीब 7.30 बजे उनकी पत्नी मीनाक्षी को एक अज्ञात शख्स ने फर्जी बैंक कर्मचारी बन कर फोन किया। उस व्यक्ति ने मीनाक्षी को कहा कि तुम्हारा एटीएम बंद होने वाला है। जल्दी से पिन नंबर बताओं। मीनाक्षी ने एटीएम बंद होने के डर से उनको पिन नंबर दे दिया।

उसके कुछ देर बाद उन्होंने अपने पति को फोन कर बताया कि किसी बैंक अधिकारी का फोन आया था। जिसने कहा कि एटीएम बंद होने वाला है अपना पिन नंबर बताओं जिसकों मैने पिन नंबर बता दिया है। अपना कार्ड चैक कर लो बंद तो नही हुआ। जब पंडित जी ने कार्ड चैक किया तो उनके होश ही उड़ गये। खाते में जमा 40 हजार रुपये डेबिट हो चुकेथे।
विज्ञापन


बैंक जा कर पता किया तो पता चला कि पंडित जी के खाते से उनके सारे पैसे निकल चुके है। जिसके बाद उन्होंने मोहाली फेज चार पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी  का मामला दर्ज  करवाया  है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें