अंबाला से सेक्टर-26 की मंडी में सब्जी बेचने आए व्यापारी को दो लुटेरों ने चाकू दिखाकर लूट लिया। सेक्टर-26 पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला कैंट निवासी बबलू ने बताया कि वह शनिवार सुबह मंडी में सब्जी लेकर आया था। यहां पर शौचालय के पास दो युवक उसके साथ पास आए।
इनमें एक युवक ने उसके पेट पर चाकू लगाया और दूसरे युवक ने पिछली जेब में से पर्स निकाल लिया। उसमें 12 हजार रुपये नकद थे। वहीं दूसरी जेब से उन्होंने 600 रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता सब्जी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।