फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान दवा विक्रेता ने जान दी

Thu, 28 Aug 2014 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों के कर्ज से परेशान डीएमसी अस्पताल के पास स्थित दत्ता ब्रदर्स मेडिकल के मालिक राकेश दत्ता ने वीरवार सुबह अपने घर के बाथरूम में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


दत्ता ने एक गोली अपने पेट और दूसरी माथे पर मार कर जान दी। गोलियां चलने की आवाज सुन कर परिजन बाथरूम की तरफ गए तो खून से लथपथ शव देख भौचक्के रह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी, एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को मृतक के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

एसीपी पश्चिमी रविंदर पाल सिंह संधू ने कहा कि राकेश दत्ता की डीएमसी अस्पताल के अंदर भी दवा की दुकान थी और अब अस्पताल के बाहर उनकी दवा की दुकान है। उन्होंने कुछ समय पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दवा की फैक्टरी लगाई थी।
विज्ञापन


फैक्टरी में राकेश दत्ता को करोड़ों का घाटा पड़ गया था। जिस वजह से वह काफी कर्ज में डूब गए थे। एसीपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कर्जदार दत्ता को पैसे के लिए काफी परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


एसीपी संधू ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जांच के बाद जो कसूरवार होगा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें