फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, तीन भाई-बहनों की मौत

Tue, 28 Jun 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़,मोहाली
विज्ञापन
एक्सीडेंट में तीन भाई-बहनों की मौत(तीनों की फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छात्राओं से भरी अस्पताल की तेज रफ्तार बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार 2 सगी बहनें और चचेरे भाई की मौत। हादसा बनूड़ के पास बनूड़-राजपुरा नेशनल हाईवे नंबर-64 स्थित गिल पैलेस के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे ज्ञान सागर अस्पताल की छात्राओं से भरी तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दो सगी बहनें और चचेरे भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस में सवार छात्राएं बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन


एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह ज्ञान सागर अस्पताल की तेज रफ्तार बस राजपुरा से बनूड़ आ रही थी। बस जब गिल पैलेस के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित हो गई। बस ने राजपुरा की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया। बस ने पहले आगे जा रही बाइक को टक्कर मारी। इस पर सवार संजय कुमार पुत्र शाम लाल (24) और उसकी चचेरी बहनें सपना रानी (19) और रमा रानी (24) निवासी फरीदकोट बस की चपेट में आ गईं।

सभी घायलों को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों भाई-बहनों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार राजीव कुमार को ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती करवाया। राजपुरा के एपी जैन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है संजय चचेरी बहनों को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में दवा दिलवाने जा रहा था। 
विज्ञापन


ज्ञान सागर अस्पताल पर लगाए आरोप
मृतक के बनूड़ में रहने वाले रिश्तेदारों ने बनूड़ मंडल के प्रधान जगदीश चंद काला के साथ अस्पताल के बाहर हंगामा किया। उनका आरोप था कि ज्ञान सागर अस्पताल के डॉक्टरों ने उनसे 20 हजार रुपये वसूल लिए। इस संबंध में अस्पताल के सीईओ मुनीष जाखड़ ने कहा कि स्टाफ ने गलती से पैसे मांगे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें