फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता की कार पर दागी गोलियां, अकाली कार्यकर्ताओं पर आरोप

Tue, 31 Jan 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता तरसेम चौधरी की कार पर दागी गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव भूतीवाला के पास कुछेक लोगों ने नगर पंचायत मक्खू के पूर्व कांग्रेसी प्रधान तरसेम चौधरी की कार पर गोलियां दाग कर चौधरी और उसके चालक को जख्मी कर दिया। कार के शीशे टूट गए। दोनों जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत पूर्व प्रधान तरसेम चौधरी ने पुलिस को बताया कि वो रविवार रात को अपने चालक के साथ गांव भूतीवाला फार्म पर जा रहा था कि फार्म के पास ही घात लगाकर बैठे कुछेक लोगों ने उनकी कार पर हमला बोल दिया। गोलियों दागने से उनकी कार के शीशे टूट गए। आरोपियों के हमले से तरसेम चौधरी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

मक्खू पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र दर्शन लाल वासी गली नंबर-दो, बस्ती मंडेर मुक्तसर साहिब व मोहित कुमार पुत्र शशिकांत वासी लक्खो वाली मंडी जिला मुक्तसर के रूप में हुई है। पुलिस ने पवन व मोहित को नामजद कर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तरसेम चौधरी का आरोप है कि उस पर हमला अकालियों ने करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें