फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुडै़ल जेल का हेड वार्डन पांच हजार रिश्वत लेते काबू

Tue, 15 Jul 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बुडै़ल जेल के हेड वार्डन को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सोमवार शाम सेक्टर 45 में पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए हेड वार्डन की पहचान स्वर्ण शर्मा के रूप में हुई। हेड वार्डन स्वर्ण सिंह सजायाफ्ता कैदी को ड्यूटी में राहत देने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

हेड वार्डन पहले एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर लगाने की मांग कर रहा था लेकिन बाद में पांच हजार रुपये में सौदा तय हुआ। कैदी के भाई की शिकायत पर सीबीआई ने हेड वार्डन स्वर्ण शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया। सीबीआई ने हेड वार्डन के घर की तलाशी भी ली।

यूपी निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भाई बुडै़ल जेल में सजायाफ्ता कैदी है। जेल का हेड वार्डन स्वर्ण शर्मा उसके भाई की ड्यूटी मुश्किल जगह लगाकर तंग कर रहा था। ड्यूटी में राहत देने के लिए वह कैदी से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


कैदी ने हेड वार्डन को अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया। हेड वार्डन और कैदी के भाई के बीच में बातचीत हुई। उसने सोमवार को हेड वार्डन को फोन कर पांच हजार रुपये देने की जगह के बारे में पूछा तो उसे सेक्टर-45 के स्कूल के बाहर बुलाया।
विज्ञापन


सीबीआई ने स्कूल के पास ट्रैप लगा दिया। कैदी के भाई ने जैसे ही हेड वार्डन को पांच हजार रुपये दिए, सीबीआई ने उसे दबोच लिया। सीबीआई हेड वार्डन से पूछताछ करने में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें