फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचाओं ने सरेआम पीट पीट कर मार डाला जवान भतीजा, ये रही वजह

Wed, 21 Jun 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
beaten
विज्ञापन
दो चाचाओं ने साथियों के साथ मिलकर जवान भतीजे को पीट पीट कर मार डाला। कत्ल के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना पंजाब के बटाला की है। थाना कोटली सूरत मल्ही के गांव डेरा पठाना में मंगलवार की देर शाम को जमीन विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक दो चाचा समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं। विवादित जमीन का अदालत में केस चल रहा है।
विज्ञापन


बटाला सिविल अस्पताल पहुंचे गांव डेरा पठाना का रहने वाले टेक सिंह ने बताया कि उसके सगे भाई कश्मीर सिंह (48) का चाचा रतन सिंह और बचन सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। मंगलवार की देर शाम को उसका भाई कश्मीर सिंह अपने खेतों में काम कर रहा था। अचानक दूसरे तरफ से दूसरे पक्ष के करीब 9 लोग वहां पहुंचे और उसके  भाई कश्मीर सिंह को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

टेक सिंह ने बताया कि पिटाई से अचेत हुए कश्मीर सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ एसएचओ थाना कोटली सूरत मल्ही अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक कश्मीर सिंह के भाई टेक सिंह के बयानों पर रतन सिंह, बचन सिंह, गुरदेव सिंह, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह, बीर सिंह, जसबीर सिंह, कुलविंदर और अमनदीप कौर निवासी डेरा पठाना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें