बीएसएफ ने बुधवार को अमृतसर सेक्टर में छह किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 30 करोड़ है।
बीएसएफ की 67 बटालियन की ओर से एक पाकिस्तानी मोबाइल सिम और एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि बीएसएफ ने यह सामग्री अमृतसर सेक्टर की चनमुल्ला सीमा चौकी के पास से पकड़ी है।
बीएसएफ के जवान जब कंटीली तार के पास गश्त कर रहे थे तो उनको यह सारी सामग्री खेतों में पड़ी हुई मिली। बीएसएफ ने तुरंत इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।