फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सरहद पर BSF ने बढ़ाई चौकसी

Tue, 28 Jul 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फिरोजपुर,अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर के दीनानगर में हुई आतंकी घटना के बाद पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सरहद पर अलर्ट घोषित कर दिया है। सरहद पर बीएसएफ जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पेट्रोलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्येक जवान को पाकिस्तान की तरफ होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। यही नहीं सीमांत गांव में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर सेक्टर के बीएसएफ डीआईजी आरके थापा ने बताया कि पूरे राज्य में रेड अलर्ट कर दिया गया है।

पंजाब में दाखिल होने वाली रेलगाड़ियों की कड़ी जांच की जा रही है ताकि इन आतंकियों के अन्य साथी कोई और दहशत न फैला सकें। राजस्थान की ओर से आने वाली रेलगाड़ियों की अबोहर स्टेशन पर गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गश्त तेज

रेलवे थाना प्रभारी बलविंदर सिंह बताया कि ने पंजाब पुलिस के सहयोग से राजस्थान सीमा के साथ लगते फतूही स्टेशन से लेकर पक्की तक पूरी जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा स्टेशन पर आने वाली हर गाड़ी के सभी डिब्बो की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अबोहर स्टेशन अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगता है इसलिए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रेलवे थाना प्रभारी ने बताया कि यह निगरानी कार्य दिन-रात जारी रहेगा।

इधर पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरभेज सिंह के अनुसार आतंकी घटना के मद्देनजर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की टीमें बनाकर बस स्टैंड, पार्किंग, होटल, रेलवे ओवरब्रिज तथा शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है।

उन्होंने बताया कि तहसील कांप्लेक्स सहित सभी सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बस स्टैंड पर आने वाले सभी बसों व संदिग्ध सामान तथा सवारियों की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें