फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ हवलदार ने सहायक कमांडेंट को गोली मारी

Tue, 06 May 2014 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ के एक हवलदार ने बीओपी रत्तोके (खेमकरण) हेडक्वार्टर फिरोजपुर के पास अपनी ही बटालियन के सहायक कमांडेंट की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जवान को इस बात का गुस्सा था कि उक्त कमांडेंट ने उसकी अनडिसिप्लीन की रिपोर्ट बनाकर हेड क्वार्टर भेज दी थी। बीएसएफ पंजाब रेंज के डीआईजी कम पीआरओ आरपीएस जसवाल ने बताया कि जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। खेमकरण के थाना में उक्त जवान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

एसी के मरने तक गोलिया दागता रहा हवलदार

कुछ दिन पहले बीएसएफ बटालियन 191 के असिस्टेंट कमांडेंट जेसी पांडे वासी पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) ने जवान अनिल कुमार वासी राजस्थान के खिलाफ अनडिसिप्लीन की रिपोर्ट बनाकर हेडक्वार्टर भेजी थी।

इसी बात का गुस्सा अनिल को था। बीओपी रत्तोके में सोमवार रात लगभग सवा दस बजे उसने असिस्टेंट कमांडेंट पांडे पर अपनी सर्विस बंदूक से गोलियां दाग दी। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान तब तक गोलियां दागता रहा जब तक असिस्टेंट पांडे मर नहीं गया।

आरोपी ने पांच गोली पांडे के सीने और चौदह गोलियां शरीर के अन्य हिस्सों पर मारी। उसके बाद जवान वहां से भाग गया। बीएसएफ के जवानों ने उसे सुबह कहीं से गिरफ्तार किया। आरोपी जवान को बीएसएफ ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमांडेंट ने चेतावनी दी थी

जब हवलदार अनिल कुमार पांडे को गोलियां मारने के लिए गया तो उस समय उसकी सरकारी राइफल पूरी तरह भरी हुई थी। आम तौर पर अधिकारियों को मिलने जाते समय सिपाहियों की गन बिना गोलियों के होती है।

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जवान शराब पीने का आदी था। एक-दो दिन पहले सरहद पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर सो गया था। इसे असिस्टेंट कमांडेंट ने चेतावनी दी थी। ज्ञात हो कि ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

पहले भी घटी है घटना
* ममदोट सेक्टर में भी कुछ साल पहले बीएसएफ के जवान ने छुट्टी नहीं देने पर अपने अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

* अमरकोट में तैनात बटालियन 163 के बीएसएफ जवान महेश कुमार व सुनील कुमार ने एक-दूसरे को गोली मार दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें