फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पार कर रहे पाक घुसपैठिये को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 23 Feb 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार देर शाम फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी डीटी मल सरहद में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। विभिन्न खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने में जुटी हुई हैं। घुसपैठिया पाकिस्तानी फौज में सात साल तक काम कर चुका है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मंगलवार शाम को सरबर बेग (50) वासी कसूर (पाकिस्तान) भारतीय सीमा में पांच सौ मीटर अंदर घुस चुका था। वहां तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान सरबर बेग ने बताया कि वह पाकिस्तानी फौज में सात साल तक कार्य भी कर चुका है।

खुफिया एजेंसी उसे आईएसआई एजेंट की नजर से देख रही है क्योंकि वह पाकिस्तानी फौज में काम कर चुका है। उसे बॉर्डर की हर जगह की जानकारी है।

आशंका है कि वह जासूसी के लिए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। खुफिया एजेंसी को इस बात का संदेह है कि कहीं बेग बॉर्डर इलाके की रेकी करने तो नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें