इंडो पाक बॉर्डर पर जवानो ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन
बॉर्डर पर सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ और पाक तस्करों में मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 25 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। घटना पंजाब के फिरोजपुर में बीओपी डयोके सेक्टर अमृतसर में वीरवार रात की है। बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बार्डर पर तनाव के चलते चौकसी बढ़ाई हुई है।
वहीं बीएसएफ ने कुछ दिन पहले भी 15 करोड़ रुपये की हेरोइन सरहद से बरामद की थी। डीआईजी कटारिया ने बताया कि ‘रात के समय बीएसएफ बटालियन-138 के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के नजदीक गश्त के दौरान पाकिस्तान की ओर से तस्करों की हलचल देखकर जवान सर्तक हो गए।
जवानों ने चेतावनी दी तो करने लगे फायरिंग
बटाला बॉर्डर पर देखे गए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अभियान
डीआईजी ने बताया कि कुछ पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा की फेंसिंग के पास पहुंच हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंकने लगे। बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी भी दी लेकिन, वो अपना कार्य करने में जुटे रहे। चेतावनी के बाद बीएसएफ ने तस्करों पर फायरिंग की।
सीमा पर घना अंधेरा होने के कारण तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंक कर पाकिस्तान की तरफ भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद जब बीएसएफ जवानों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के पांच पैकेट बरामद हुए, इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।’