फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक तस्करों पर फायरिंग कर BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हेरोइन

Sun, 30 Oct 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
फिरोजपुर में बीएसएफ अधिकारी सरहद से पकड़ी हेरोइन के पैकेट दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद पर लगी फेंसिंग के पास आकर भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंक रहे पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग की, लेकिन तस्कर घंने अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


बीएसएफ को सर्च अभियान के तहत घटनास्थल से 40 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीएसएफ की बीओपी दोना तेलू मल के पास शुक्रवार रात दो बजे घटी।बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आर.एस कटारिया ने बताया कि फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी तोना तेलू मल के पास बीएसएफ बटालियन-137 के जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि उन्होंने पाकिस्तान की तरफ दो तस्करों की गतिविधि देखी। जवान सतर्क हो गए। 

जैसे ही पाक तस्कर फेंसिंग के पास आकर हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंकने लगे तो जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। लेकिन तस्कर अपने कार्य में जुटे रहे।  बीएसएफ ने अंधेरे में फायरिंग करना शुरू कर दिया। बीएसएफ की फायरिंग देख तस्कर घंने अंधेरे का फायदा उठा कर वहां से भाग गए। बीएसएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां से हेरोइन के छोटे पैकेट 131 और दो पैकेट एक-एक किलो के बरामद हुए। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चालीस करोड़ रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद पर बीएसएफ की पेट्रोलिंग तेज, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

- फोटो : file photo
श्रीनगर के बार्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही गोलाबारी और दिवाली पर्व को देखते हुए पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पेट्रोलिंग तेज की है। इसके अलावा आरपीएफ ने दीवाली पर्व पर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बाजारों में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। 

श्रीनगर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के चलते बीएसएफ ने फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, अमृतसर और पठानकोट से लगती भारत-पाक की सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रात को सरहद पर स्पेशल पेट्रोलिंग चलाई जा रही है ताकि पाक की तरफ से पंजाब के बार्डर से घुसपैठ न हो सके। दिन के समय भी बीएसएफ जवानों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। सतलुज दरिया में भी मोटर बोट के जरिए गश्त जारी है।

उधर, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ के जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और उनके सामानों की चेकिंग की। ट्रेनों में खोजी कुत्तों से चेकिंग की गई। इसके अलावा बाजारों व बस स्टैंड पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें