फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर युवक को बेरहमी से मार डाला

Sun, 15 Mar 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक समारोह में डांस करने के दौरान हुई मारपीट में दो युवकों ने कूमकलां के मानगढ़ निवासी दीपू की हत्या कर उसका शव फैक्टरी के अंदर तेजाब वाले पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब मृतक के परिजन उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे। थाना कूमकलां की पुलिस ने मानगढ़ के रहने वाले दीपू के चाचा श्रीपाल की शिकायत पर संतोष कुमार और उसके साले दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

श्रीपाल के अनुसार शनिवार को वह ठेकेदार जोगिंदर सिंह के लड़के के मुंडन समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था। इस दौरान उसका भतीजा दीपू भी उसके साथ था। समारोह में डांस करने के दौरान दीपू और आरोपी संतोष के बीच कहासुनी हो गई, लेकिन लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


उसी रात आरोपी संतोष और उसके साले दीपक ने उसके भतीजे दीपू से मारपीट की। इससे वह डरता हुआ खेतों में दौड़ गया। आरोपी भी उसका पीछा करते हुए खेतों की तरफ गए। जब वह वहां जाने लगा तो आरोपियों ने उसे धमकियां देकर भगा दिया।

आरोपियों ने उसे मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए जेबीआर फैक्टरी के अंदर तेजाबी पानी के बीच फेंक दिया। श्रीपाल के अनुसार वह सारी रात दीपू का घर पर इंतजार करते रहे।

जब वह नहीं आया तो वह उसे ढूंढने के लिए निकले। इस थाना कूमकलां के एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि झगड़ा मामूली बात पर हुआ था। दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें