फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खून से लथपथ संदिग्ध हालात में मिला लड़की का शव

Mon, 14 Mar 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में गांव मुंडियां कलां इलाके में सोमवार दोपहर घर में अकेली युवती की सिर पर भारी वस्तु मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब युवती का भाई स्कूल से पेपर देने के बाद घर लौटा। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना जमालपुर व चौकी मुंडियां कलां की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद सुप्रिया उर्फ अंजली (18) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से सुप्रिया का पिता लापता है। जांच में सामने आया कि सुप्रिया की मां रविवार को गांव गई थी, जिसे लेकर उसके पिता खुश नहीं थे। उन्होंने रविवार को सुप्रिया को इसके लिए काफी फटकार भी लगाई थी।

जांच अधिकारी सतविंदर सिंह ने कहा कि सुप्रिया के परिजन मूल रुप से बिहार के जिला पटना स्थित गांव ढलाई के रहने वाले हैं। उसके पिता प्रद्युमन एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। उन्होंने बाजार से कुछ कर्ज ले रखा था, जिसे वह लौटा नहीं पा रहे थे। कर्जदार उसे परेशान करते थे, जिस वजह से सुप्रिया की मां पूनम परेशान रहती थी।
विज्ञापन


रविवार को पूनम ने सुप्रिया से कहा कि वह कुछ पैसे गांव से लाएगी और कर्ज उतार देगी, मगर वह अपने पिता को कुछ न बताए। पूनम रविवार को मुंडियां कलां से गांव के लिए निकल गई। प्रद्युमन को इस बारे में पता चल गया और वह घर आया।

उसने सुप्रिया से पूनम के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मां गांव चली गई है। इसके बाद उसने सुप्रिया को भी काफी फटकार लगाई। सोमवार को पेपर न होने की वजह से सुप्रिया की छुट्टी थी, जबकि उसका छोटा भाई बादल पेपर देने स्कूल गया था। दोपहर को बादल घर आया तो दरवाजा खुला हुआ था।

वह अंदर गया तो खून से लथपथ सुप्रिया का शव पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। सतविंदर सिंह ने कहा कि सुप्रिया के पिता प्रद्युमन से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि सारी बात स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें