फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेरहमी से मारकर जला दिया शव

Sat, 04 Jul 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल,रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जिला अलवर की सीमा से सटे बावल(रेवाड़ी) क्षेत्र के गांव पावटी की सीमा में स्थित बणी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी।
विज्ञापन


शव के नजदीक ही चाकू पड़ा मिला है। पुलिस के मुताबिक पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। बणी में अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए बावल सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया दिया है।

एएसआई नरेश कुमार वर्मा ने बताया के शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे गांव पावटी की महिला सरपंच ने टेलीफोन पर गांव की बणी में महिला का अधजला शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की पहचान छुपाने के लिए ही जलाने की कोशिश

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव की आबादी से दूर साहबी नदी की बणी में घने कीकर के पेड़ों के बीच महिला का शव देखा। महिला की तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए ही जलाने की कोशिश की गई है।

शव को जलाने के लिए छोटी-छोटी झाड़ियों को इकट्ठा कर आग लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शव के पास ही एक चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक शव देखकर लग रहा है कि चार-पांच घंटे पहले ही उसकी हत्या की गई है। जली लकड़ियों में भी गर्मी थी। मृतका महिला का रंग गेहुंआ और कद पांच फुट दो इंच है। उसके कानों में रिंग, पैरों में पाजेब और हाथों में लाख के चूड़े हैं। आग लगाने के कारण महिला के सभी वस्त्र जल चुके हैं। महिला ने लाल रंग का ब्लाउज और लाल रंग की ही साड़ी पहनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें