फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूनी गोद भरने को देवरानी ने रची खौफनाक साजिश

Mon, 06 Apr 2015 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के द्वारा अपनी सूनी गोद भरने के लिए महिला ने शातिराना ढंग से रची खौफनाक साजिश। वारदात पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) में घटी। सूनी गोद भरने के लिए गांव खिप्पांवाली निवासी एक महिला ने अपनी ही देवरानी की 17 दिन की अबोध बच्ची की हत्या कर उसे खुई में फेंक दिया था।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी और तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृत बच्ची का शव खुई से निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

यह जानकारी अबोहर के एसपी हरजीत सिंह ने रविवार को पत्रकारों को दी। एसएसपी के अनुसार राज सिंह ने अपने बयानों में बताया कि करीब सवा साल पहले उसकी शादी अमनदीप कौर पुत्री जगीर सिंह वासी चक्कपखी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद बीते नवरात्रों में अमनदीप कौर ने एक कन्या को जन्म दिया। उन्होंने उसका नाम मनजीत कौर रख लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

पड़ोसन ने ‌किया बच्ची की हत्या का खुलासा

राज सिंह ने बताया ‌कि 3 अप्रैल को वह काम पर गया था और उसकी पत्नी नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। इसी दौरान पालने से मंजीत कौर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी तलाश करने पर भी जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने अपनी भाभी गुरमीत कौर पत्नी जोगिन्द्र सिंह पर शक किया कि संभवत: वह ही उसकी बच्ची को उठाकर ले गई।

इसी दौरान उसकी पड़ोसन स्वर्णकौर ने बताया कि उसने गुरमीत कौर पत्नी जोगिंद्र सिंह को बच्ची को उठाते हुए देखा है। इसके बाद उसने बच्ची को खुई में फेंक कर उसकी हत्या कर दी और ऊपर से कुछ ईंटें भी खुई में फेंक दी ताकि बच्ची उसमें नीचे दब जाए।

गत दिवस ग्रामीणों ने बच्ची का शव शौचालय वाली खुई से बरामद कर लिया। शव बरामद होते ही गुरमीत कौर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने उसके खिलाफ भादंस की धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें