फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में चॉक मारने से रोका तो 8वीं के छात्र ने खौफनाक कांड किया

Thu, 27 Aug 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बस्सी पठाना,फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे में चाक मारने से रोकने पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुस्तफाबाद में आठवीं के छात्र ने कक्षा नौ के विद्यार्थी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बस्सी पठाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ गैरइरातन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने लवप्रीत का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी छात्र को लुधियाना के सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है।

मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव बौड़ थाना खेड़ी नौध सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी छात्र गांव अब्दुलापुर थाना बस्सी पठाना का रहने वाला है।
विज्ञापन


अस्पताल में मृतक के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर ढाई बजे छुट्टी के दौरान बड़ा बेटा लवप्रीत सिंह अपने छोटे भाई गुरसेवक सिंह का घर जाने के लिए इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान कक्षा आठ का छात्र चाक को छत वाले पंखे में मारकर खराब कर रहा था। यह देखकर लवप्रीत सिंह ने उसे ऐसा करने के लिए मना किया।
विज्ञापन

लवप्रीत के के पेट में कई घूंसे और लातें मारीं

इस पर आठवीं का छात्र लवप्रीत से मारपीट करने लगा। उसने लवप्रीत के के पेट में कई घूंसे और लातें मारीं। इससे लवप्रीत बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आठवीं के छात्र ने लवप्रीत के पेट में कई लातें मारी और भाग गया।

अन्य छात्रों ने घटना की जानकारी प्रिंसिपल डोगर खान को दी। इस पर प्रिंसिपल लवप्रीत को निजी अस्पताल में ले गए और मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। निजी अस्पताल के डाक्टरों ने लवप्रीत की हालत गंभीर बताकर उसे पीजीआई जाने की सलाह दी।

इस पर वह परिजनों के साथ लवप्रीत को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले आए। यहां इलाज के दौरान लवप्रीत ने दम तोड़ दिया। थाना बस्सी पठाना एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गुरसेवर सिंह के बयान के आधार पर आरोपी आठवीं के छात्र पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र को लुधियाना के सुधार गृह भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें