फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने मार दिया परिवार, 5 लाशें कैद कर फरार

Fri, 20 Mar 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मां-बाप दो भाई और भाभी मृत पड़े थे जबकि बेटी गायब। पुलिस को शक है कि बेटी ने ही उन्हें जहर देने के बाद कमरे को ताला लगाकर फरार हो गई। पुलिस इसी शक को आधार बनाते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह खौफनाक वारदात पंजाब के तलवंडी भाई (फिरोजपुर) में घटी। यहां के वार्ड नंबर-सात स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब के पास बने एक घर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार पिछले 25 साल से यहां पर रह रहा था।

परिवार की एक लड़की लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि लापता लड़की ने ही परिवार को खाने में जहर दिया होगा।
विज्ञापन


मकान मालिक गुरमेल सिंह ने बताया कि पिछले 25 साल से उसके मकान में बांके लाल किराये पर रह रहा था। उसके चार बच्चे थे। बांके लाल मजदूरी करता था और उसके दो बेटे दुकान पर लगे थे। जबकि पत्नी घरों में काम करती थी। मूल रूप से ये परिवार बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

लड़की पहले भी घर से भाग चुकी है

गुरमेल ने बताया कि पिछले आठ दिन से घर पर ताला लगा था। वीरवार को बंद कमरे से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर बंद घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर बांके लाल समेत पांच सदस्यों के शव पड़े थे, जिनसे बदबू उठ रही थी।

एसपी (डी) अमरजीत सिंह और डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि जिस तरह से घर के अंदर लाशें पड़ी मिली हैं उसे देख लगता है कि इन्हें खाने में मिलाकर कोई जहरीली वस्तु दी गई है। उन्होंने बताया कि बांके लाल की बेटी बॉबी लापता है। उसके लापता होने से आशंका है कि शायद उसने ही परिजनों को जहरीली वस्तु मिलाकर दी है।

लड़की पहले भी घर से भाग गई थी परिजन उसे पकड़कर वापस लाए थे। एसपी (डी) ने बताया कि मरने वालों की पहचान बांके लाल, उसकी पत्नी रानी, बेटे कुंदन, नंदू और नंदू की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें