फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत की कत्था फैक्टरी में हादसा: अमोनिया गैस लीक होने से 3 की मौत

Thu, 07 Jul 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
विज्ञापन
अमोनिया गैस का रिसाव होने से तीन स्टाफ की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कत्था फैक्टरी में देर रात अमोनिया गैस का रिसाव होने से तीन स्टाफ की मौत हो गई।  हादसा हरियाणा के खरखौदा (सोनीपत) के फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र की कत्था फैक्टरी में मंगलवार रात को हुआ। पुलिस ने मृतकों के साथी मजदूर की शिकायत पर फैक्टरी मालिक, मैनेजर और सुपरवाइजर सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतक बिहार के रहने वाले हैं। फैक्टरी मालिक फरार है।
विज्ञापन


मजदूर राधे पासवान ने बताया कि वह और उसके साथी कई साल से एक कत्था फैक्टरी में काम करते आ रहे हैं। मंगलवार को फैक्टरी में कत्था बनाकर अमोनिया गैस की मदद से कत्थे के कंटेनरों को ठंडा किया जा रहा था। रात को जब वे ठंडे कंटेनरों को नीचे उतारने लगे तो पाइप लाइन टूट गई और अमोनिया का रिसाव हो गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर बाहर निकल गए लेकिन बरबरी, बिहार निवासी रामजस, कपरोल बिहार निवासी राम परिवेश और पूनोरा निवासी राहुल इसकी चपेट में आ गए। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही किया गया।

राधे पासवान का कहना है कि उनकी ओर से पहले ही पाइप लाइन के खस्ता हालत में होने की बात फैक्टरी मालिक को बता दी गई थी लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण ही हादसा हो गया और तीन मजदूरों की जान चली गई।
विज्ञापन


राजपाल, प्रभारी, थाना खरखौदा ने बताया कि मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने राधे पासवान की शिकायत पर फैक्टरी मालिक सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी काबू में होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें