फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने के लिए बुआ ने उठाया खौफनाक कदम!

Sat, 24 May 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब माता नगर इलाके से करीब एक सप्ताह पहले अगवा किए गए छह महीने के ईशान को उसकी बुआ ने ही अगवा किया था। आरोपी ईशान के परिजनों से बदला लेना चाहती थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने ईशान की बुआ प्रिया, उसकी पड़ोसन राधा, राधा का प्रेमी जगपाल, उसकी बहन गीता, निपुन और रुप लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हरिद्वार से बरामद किया बच्चे को

डीसीपी हर्ष बंसल ने बताया कि जगरांव निवासी राजवंत कौर का पति रजनीश विदेश में रहता है। मतगणना वाले दिन राजवंत कौर अपने बेटे ईशान को लेकर पंजाब माता नगर स्थित अपनी बहन कुलदीप कौर से मिलने के लिए आई हुई थी।

इसी दौरान प्रिया ने फोन कर राजवंत से बच्चे के बारे में पूछा और उससे मिलने की इच्छा जताई। पूजा अपने साथी निपुन सैनी उर्फ लाडी को लेकर वहां पहुंची और उसे बाहर चौक पर खड़ा कर दिया और खुद घर के अंदर चली गई।

इसी दौरान राजवंत और उसकी बहन कुलदीप कौर अपने अपने काम में लग गई तो प्रिया ने कमरे में सो रहे ईशान को उठाया और वहां से फरार हो गई। प्रिया का इंतजार कर रहा लाडी उसे बाइक पर बिठा कर जालंधर बाईपास ले गया। जहां पर जगपाल और राधा उनका इंतजार कर रहे थे।

दोनों ने बच्चा उन्हें पकड़ाया और गुरदासपुर की बस में बिठा दिया। प्रिया लाडी के साथ बाइक पर गुरदासपुर के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस ने जांच के दौरान सब पता लगाकर बच्चे को शुक्रवार शाम हरिद्वार से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

अपने रिश्ते से खुश नहीं थी प्रिया

प्रिया अपने रिश्ते से खुश नहीं थी। प्रिया की शादी राजवंत और रजनीश ने करवाई थी। प्रिया की ससुराल में किसी से बनती नहीं थी। उसके ससुराल वाले रजनीश और राजवंत से ही बात करते थे।

वह दोनों जब प्रिया को समझाते थे तो प्रिया समझती थी कि उसके भाई भाभी भी उसके ससुराल वालों का साथ दे रहे हैं। जिस वजह से वह उनसे रंजिश रखती थी और उनसे बदला लेना चाहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें