फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: भाई ने तलवार से काट बहन को उतारा मौत के घाट, 11 अक्तूबर को थी शादी, सामने आ रही ये वजह

Sat, 08 Oct 2022 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मृतका के पिता जसपाल सिंह के बयान पर गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल तलवार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी गुरजंट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर के गांव दीनेवाल में भाई ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी छोटी बहन को तलवार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतका अरजिंदर कौर की 11 अक्तूबर को शादी होने वाली थी। अरजिंदर कौर शुक्रवार शाम को बाजार से विवाह के लिए सामान की खरीदारी के लिए घर से रवाना हुई थी। तभी उसके भाई गुरजंट सिंह ने पीछे से तलवार से हमला कर दिया और मौके पर ही अरजिंदर की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव दीनेवाल निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी अरजिंदर कौर का विवाह होना था। 11 अक्तूबर को अरजिंदर कौर की शादी थी। विवाह की तैयारी के लिए अरजिंदर कौर शुक्रवार शाम को करीब चार बजे रिश्तेदार के साथ बाइक पर घर से निकली थी। इसी दौरान उसके बड़े भाई गुरजंट सिंह ने पीछे से तलवार से हमला किया। बाइक पर रिश्तेदार के पीछे बैठी अरजिंदर कौर तलवार से हुए हमले में गिर गई। गुरजंट ने उसके ऊपर तलवार से तीन वार किए। अरजिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतका के पिता जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। बेटी के विवाह के लिए काफी मेहनत से पैसा इकट्ठा किया था। अरजिंदर कौर का बड़ा भाई गुरजंट सिंह बहन के चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अरुण कुमार, थाना प्रभारी राजिंदर सिंह, चौकी कंग के इंचार्ज लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता जसपाल सिंह के बयान पर गुरजंट सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल तलवार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी गुरजंट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें